Site icon Grand Gumber News

शराब बंद: 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज का मतदान होने वाला है जिसके तहत् 5 से 7 मई तक ड्राई डे घोषित।

छत्तीसगढ़ में 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज का मतदान होगा। प्रदेश की 7 सीट रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में इस दौरान वोटिंग होगी। ऐसे में इन क्षेत्रों में 5 से 7 मई तक ड्राई डे घोषित कर दिया गया है। यानी कि इन लोकसभा क्षेत्रों में इन 2 दिनों तक शराब ब्रिकी नहीं होगी। राज्य शासन ने ड्राई डे को लेकर आदेश जारी कर दिया है। मतदान से 48 घंटे पहले शाम 6 बजे से शराब दुकानें बंद हो जाएंगी। यही वजह रही कि रविवार की सुबह से हो शराब भट्टियों में मदिरा प्रेमियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।

शराब भट्टियों के साथ प्रीमियम शराब दुकानों में भी शराब प्रेमियों के लिए भरपूर स्टॉक इकट्ठा करके रखा गया था। आदेश में ड्राई डे के साथ शराब के परिवहन पर भी बैन लगा दिया गया है। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। जिस तरह प्रशासन द्वारा शत प्रतिशत मतदान के लिए रोजाना स्वीप कार्यक्रम कर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तो उसी तरह पुलिस प्रशासन भी लगातार आदतन बदमाश, गुंडे निगरानी शुदा बदमाशों की धर पकड़ कार्यवाही कर रही है। ताकि लोग निर्भीक होकर मतदान कर सकें।इसी प्रयास में शराब दुकान भी बन्द करने का निर्णय निर्वाचन आयोग ने लिया है। 5 मई रविवार शाम 6 बजे से 7 मई मतदान तक जिले की शराब भट्टियां बन्द रहेगी जो हमेशा की तरह आगामी 8 मई की सुबह 10 बजे खुलेगी।

Exit mobile version