Site icon Grand Gumber News

शहडोल रेलवे स्टेशन में गुरुवार को बड़ा हादसा, स्टेशन से लगे यार्ड में मालगाड़ी के 4 डिब्बे पलटी।

शहडोल रेलवे स्टेशन में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन से लगे यार्ड में मालगाड़ी के 4 डिब्बे पलट गए, हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दरअसल, यार्ड में कोयला लोड मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए।इस दौरान गाड़ी के कुछ कोच बगले में खड़ी एक दूसरी मालगाड़ी से भी टकरा गए। हादसे के बाद रूट की 4 लाइन प्रभावित हो गई है। हालांकि इस हादसे से पैसेंजर ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है। यात्री ट्रेनों की आवाजही जारी है। कोयला भरकर ट्रेन छत्तीसगढ़ के परसा से राजस्थान जा रही थी। फिलहाल ट्रैक को क्लीयर करने का काम जारी है। पलटे हुए वैगन को हटाया जा रहा है। हादसे के बाद रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। शहडोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 रेल यार्ड में यह दुर्घटना हुई है। मालगाड़ी के डिब्बे पलटने से रेलवे को नुकसान भी हुआ है।

Exit mobile version