Site icon Grand Gumber News

शहर की गलियों में अब बदलाव की बयार चली,समस्याओं के समाधान की नई पुकार चली। नाली बनेगी, सफाई से होगा जीवन स्वच्छ और सहज, जन–सुनवाई से जुड़े शहर के सपनों का हर एक पहर

शहर में चल रही सफाई व्यवस्था और नाली निर्माण की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से माननीय महापौर ने आज जोन क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 13 एवं 14, शुभम बिहार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में घूमकर आम नागरिकों से सीधे चर्चा की और स्थानीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। नागरिकों ने प्रमुख रूप से पानी निकासी की समस्या को सामने रखा।

यह बताया गया कि शुभम बिहार में कई स्थानों पर नालियों के अभाव और जाम व्यवस्था के कारण पानी का सही तरह से बहाव नहीं हो रहा है, जिससे लोगों को दैनिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।स्थिति को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने मौके पर ही जोन के इंजीनियर को निर्देशित किया कि वे तत्काल नालियों के निर्माण हेतु विस्तृत इस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नागरिकों की सुविधा सर्वोपरि है और पानी निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। महापौर ने इंजीनियरिंग टीम को समयबद्ध कार्य योजना बनाकर जल्द कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस त्वरित कदम का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि नाली निर्माण के बाद क्षेत्र की जलभराव समस्या पूरी तरह खत्म होगी।

Exit mobile version