Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर की वेदान्तिका शर्मा ने 12वीं टॉप फाइव में बनायी जगह, बनना चाहती है आईएएस अफसर।

10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को जारी हो गया, इसमें शहर की बेटी वेदांतिका शर्मा ने कक्षा 12वीं में टॉप फाइव में स्थान प्राप्त किया है। टिकरापारा की रहने वाली वेदांतिका के पिता पेशे से वकील हैं, गणित रसायन भौतिकी विषय लेकर विज्ञान संकाय में 96% के साथ पांचवा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है, ज़ी न्यूज से बातचीत में वेदांतिका ने बताया कि वह रोजाना 10 घंटे की पढ़ाई करती थी। सफलता में उसके माता-पिता का योगदान रहा है,आगे वह एक आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है, वेदांतिका ने बताया कि कड़ी मेहनत लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना आसान होता है, वही उसकी मम्मी ने कहा कि शुरू से वह होनहार छात्रा रही है, सुनिए टॉपर बेटी का जी न्यूज से खास बातचीत।

Exit mobile version