Site icon Grand Gumber News

शहर की विभिन्न क्षेत्रों में आ रहा दूषित पानी, नगर निगम कर रहा व्यवस्था पिछले कई दिनों से विभिन्न वार्डों से आ रही समस्या, निगम का जल विभाग सक्रिय

पिछले कुछ समय से तालापारा दयालबंद क्षेत्र में गंदा और दूषित पानी आने की शिकायत लगातार मिल रही है जिसे देखते हुए नगर निगम के जल विभाग ने इन दोनों क्षेत्रों का दौरा कर पानी में आ रही समस्या को लेकर स्थानीय रह वासियों से चर्चा की इस दौरान पता चला कि तालापारा में कुछ दिन पहले ही नया बोर खनन का काम किया गया है जिसकी वजह से उसे मटमैला पानी आ रहा था लेकिन फिर यह स्वच्छ जल लोगों को उपलब्ध होने लगा लेकिन दयालबंद क्षेत्र में अभी भी गंदा पानी आने की शिकायत देखी जा रही है क्योंकि अरपा के किनारे बसे इस क्षेत्र में वाटर लेवल नीचे जाने की बात सामने आ रही है जिसकी वजह से पानी अंदर आ रहा है ऐसे में नगर निगम के द्वारा बोर खनन को बंद करने की बात कही गई लेकिन स्थानीय रवासियों का कहना है कि जो पानी मटमैला आ रहा है उसे निस्तार के लिए उपयोग में लिया जाएगा जबकि टंकी के माध्यम से उन्हें स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाए जिससे पानी की समस्या को दूर किया जा सके नगर निगम के जल विभाग ने इस दिशा में पहल की और अब इन क्षेत्र वासियों को बेहतर पानी मिलाने की व्यवस्था प्रारंभ हो गई है जिससे अब कई क्षेत्रों में पानी की समस्या में कमी आने की बात सामने आ रही है।

Exit mobile version