Site icon Grand Gumber News

शहर की सभी सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की कार्यवाही जारी।

शहर की सभी सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की कार्यवाही जारी है। इसके तहत एक बार फिर अतिक्रमण विभाग द्वारा सड़को में बिना अनुमति लगे बैनर और पोस्टर निकाले गए। विभिन्न कंपनी के विज्ञापन बोर्ड के साथ राजनीतिक पार्टी के बैनर, पोस्टर हटाए जा रहे है। निगम ने सड़कों पर लगाए जाने वाले विज्ञापन बोर्ड, पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स आदि के लिए शुल्क निर्धारित लगा रखा है। इसके बावजूद बिना शुल्क पटाये बैनर फ्लेक्स लगा कर अतिक्रमण को बढ़ावा दिया जा रहा है। निगम की टीम लगातार इसके खिलाफ कार्यवाही करती नजर आ रही है।

बिलासपुर के प्रमुख मार्गों और चौक चौराहा को इन अवैध बैनर पोस्टर से पाट दिया गया है, जिसमें से अधिकांश राजनीतिक पोस्टर्स है । लोग अपने जन्मदिन पर भी इसी तरह के बैनर पोस्टर लगा देते हैं जो शहर को बदरंग कर रही है। इसलिए बिलासपुर नगर निगम ने ऐसे पोस्टर को हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। जरूरी है कि इस तरह के अवैध फ्लेक्स बैनर लगाने वालों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाए, तभी इस पर रोक संभव होगी।

Exit mobile version