Site icon Grand Gumber News

शहर में अनेक जगहों पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर और तार में बिजली प्रवाहित, बरसात के मौसम में अत्यधिक जान का खतरा।

स्थानीय बाजार में खुले में ट्रांसफार्मर रखकर बिजली कंपनी आम लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है। अधिकांश ट्रांसफार्मर बिना जालियों के लगे हैं। साथ ही इनके खुले तार लटक रहे हैं। अगर इन हालातों में सुधार नही हुआ तो बरसात के मौसम में हादसों का खतरा बढ़ जाएगा। बिजली कंपनी ने ट्रांसफार्मर काे सुरक्षित रखने के लिए तमाम नियम बनाए हैं। जैसे कि ट्रांसफार्मर को चबूतरे पर रखना चाहिए, ट्रांसफार्मर में आने वाली सप्लाई के तारों में गार्डिंग लगी होना चाहिए, ट्रांसफार्मर को जाली के घेरे में रखना चाहिए आदि लेकिन कंपनी खुद ही इन नियमों से खिलवाड़ कर रही है।

कंपनी ने बाजार में ट्रांसफार्मर असुरक्षित छोड़ दिए हैं। जिससे आम लोगों को करंट लगने का भय बना रहता है। इलाके के श्रीकांत वर्मा मार्ग रोड, तालापाड़ा रोड, आदि कई मार्ग पर खुले में ट्रांसफार्मर रख दिए गए हैं। जिसके आस-पास जाली का घेरा नहीं बनाया गया है। यहां बच्चों के इन तारों की चपेट में आने की आशंका रहती है। प्रति दिन इन रास्तों से लोगों को आवा-गमन रहता है। इस तरफ बिजली कंपनी का कोई ध्यान नहीं है। बारिश के दिनों में ज्यादातर यहां खतरा बना होता है। मवेशी चरते हुए खुले ट्रांसफार्मर के पास पहुंच जाते हैं। करंट की चपेट में आने से उनकी मौत भी हो चुकी है। यदि सुरक्षा के तौर पर ट्रांसफार्मर के चारों तरफ तार से घेरा कर देते हैं, तो हादसा रोका जा सकता है।

Exit mobile version