Site icon Grand Gumber News

शहर के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्रि की तैयारी अंतिम चरण में; मंदिर समिति द्वारा भक्तों के दर्शन, पूजन हेतु सार्थक व्यवस्था, साथ ही कलश प्रज्जवलित नामांकन प्रारंभ।

इस साल चैत्र माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल को रात 11 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 9 अप्रैल को रात 8 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी, इसलिए उदयातिथि के अनुसार, 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि आरंभ होगी और 17 अप्रैल को समाप्त होगी। जिसे लेकर देवी मंदिरों में तैयारी चल रही है, रंग रोगन का काम अंतिम चरण में है। घट स्थापना के लिय कक्षा को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में इस नवरात्र देवी महिमा की धूम रहेगी। भक्तो में भी इसे लेकर काफी उत्साह है।

तालापारा के शिव दुर्गा मंदिर के पुजारी ने बताया कि यहां मनोकामना पूरी होती है, इसे लेकर दूर-दूर से यहां भक्त आते हैं। मंदिरों में विशेष तैयारी चल रही है, घट स्थापना के साथ ही कन्या भोज का भी आयोजन कराया जाएगा, रामनवमी में भी यहाँ भव्य आयोजन किया जायेगा।

श्री मरीमाई मंदिर मगरपारा रोड में सुबह शाम देवी मां की आरती पूजा होगी। इसमें पंच तत्व और 51 आरती आकर्षण की केंद्र रहती है। अष्टमी को अठवाई चढ़ा कर कन्या भोजन कराया जाएगा। भण्डारे में पुड़ी सब्जी बांटे जाएंगे। नवमीं को भगवान राम की पूजा, आरती होगी। जवारा विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इसके अलावा हरदेव लाल मंदिर एवं दुर्गा मंदिर जरहाभाटा चौक में भी नवरात्रि की भव्य तैयारियां की जा रही है।

Exit mobile version