गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर छत्तीसगढ प्रांगण मे आयोजित विशाल आलौकिक किर्तन दरबार
एवम अमृत संचार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।पुरे छत्तीसगढ के विभिन्न शहर से पहुंचे अमृतसर दरबार साहिब से पंज प्यारे साहिबान सडक मार्ग से अमृतसर से बिलासपुर इस विशेष आलौकिक किर्तन समागम एवम अमृत संचार कार्यक्रम के लिए निकले है । पंज प्यारे साहिबान रविवार सुबह पहुंच कर अमृत अभिलाषी संगत जिन्होने अमृत पान छककर गुरु वाले बनने का निश्चय कर अपना नाम लिखाया है उन सभी को खंडे बाटे की पौहल तैयार करके अमृत छकायेंगे । अमृत अभिलाषी जो अमृत छककर गुरु वाला बन रहे वो अपना नाम गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद के पुर्व प्रधान स जोगेन्दर सिंह गंभीर सुरजीत सिंह सलूजा वर्तमान अध्यक्ष नरेंदर पाल सिंह गांधी मौजूद रहे। विशाल आलौकिक किर्तन समागम एवम अमृत संचार कार्यक्रम मे पुरे छत्तीसगढ के विभिन्न शहर रायपुर रायगढ जयराम नगर चांपा पाली कोरबा अम्बिकापुर विश्रामपुर शहडोल पेंड्रा रोड तखतपुर राजनांदगांव मुंगेली नवागढ पंडरिया खाम्ही लोरमी कुण्डा बेमेतरा सिमगा बलौदा बाजार भाटापारा सरायपाली बसना सारंगढ़ से संगत अपने अपने संस्साधन एवम बसो मे किर्तन दरबार का आनंद मानने पहुंचे ।. तीन दिवसीय इस कीर्तन समागम में पहुंचे सभी साध संगत को जहां कीर्तन से निहाल किया गया तो वहीं रविवार को यह समाज मैं विशिष्ट स्थान रखने वाले लोगों का सम्मान भी किया गया इस मौके पर शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी और व्यवसाई मंजीत सिंह गुंबर का भी यह सम्मान किया गया.










