Site icon Grand Gumber News

शहर के श्याम मंदिर में हुई लाखों की चोरी, घटना देर रात 1 बजे की आरोपी मंदिर के पीछे की दीवाल फांद के घुसा बाउंड्री के अंदर

आपराधिक तत्व के द्वारा अब मंदिरों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है मंदिर में भी चोरी की घटनाएं सामने आ रही है रायगढ़ से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां श्याम मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है दरअसल मंदिर में चोरी करने वाले व्यक्ति ने मंदिर के मैन गेट का ताला तोड़ा।उसके बाद श्याम दरबार के गेट की कुंडी उखड़ दी।चोर ने मंदिर से 4 छत्र, कुंडल 1 जोड़ी, सोने का हार, आर्टिफिशियल मुकुट,सहित नगद लगभग 2 लाख रुपए पर हाथ साफ कर दिया।हालांकि चोर की पूरी करतूत सीसी टीवी में कैद हो गई है।वही कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक, व साइबर की टीम मामले की जांच कर रही है । आस्था के मंदिर में भी अब आपराधिक तत्व चोरी करने में जरा भी नहीं सकते यही वजह है कि श्याम मंदिर में इस तरह की चोरी की घटना को अंजाम देने के पहले चोर ने जरा भी नहीं सोचा हालांकि सीसीटीवी के माध्यम से अब पुलिस प्रशासन चोर को पकड़ने का प्रयास कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस इस मामले को सुलझा लेगी और मामले का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version