Site icon Grand Gumber News

शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 नवम्बर को नेहरू चौक में प्रथम प्रधान मंत्री स्व जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती मनाई गई ।

शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 नवम्बर को नेहरू चौक में प्रथम प्रधान मंत्री स्व जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती मनाई गई । और उनके आदमकद में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ,
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा पण्डित नेहरू जी ने अपना जीवन देश को समर्पित कर दिए ,लगभग 10 वर्षो तक जेल में रहे,प्रधानमंत्री के रूप पण्डित नेहरू जी का योगदान अद्वितीय रहा है , आजाद हुआ तब देश आर्थिक, विषमता, साम्प्रदायिक दंगे,उद्योग धंधे , शिक्षा ,कृषि के क्षेत्रों में शून्यता थी , पण्डित जी योजनाबद्ध कार्यक्रम बनाकर देश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाया, आई आई टी ,आईआईएम , बड़े बड़े बांध, उद्योग ,कारखाने ,का निर्माण कराया , विदेश नीति को मजबूती प्रदान करते हुए गुट निरपेक्ष और पंचशील सिद्धांत से विश्व पटल पर अपनी भूमिका तय की, पण्डित नेहरू उच्च शिक्षित , साहित्यिक रुचि वाले नेता थे ,बच्चों के लिए चाचा थे इसीकारण उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
ज़फ़र अली,हरीश तिवारी,एसएल रात्रे ने कहा कि नेहरू परिवार ने देश की आज़ादी में बड़ी भूमिका अदा की ,मोती लाल नेहरू, कमला नेहरू, पण्डित विजय लक्ष्मी,इंदिरा गांधी, ने आज़ादी के सेनानी थे ,जो लोग अंग्रेजो के साथ खड़े थे ,मौत के डर से अंग्रेजो से माफी मांगे और 60 रुपये प्रति माह पेंशन लिए उनके पूर्वज आज अपने आपको राष्ट्रवादी का होने का प्रमाण पत्र बांट रहे है ,आज देश को अंग्रेजो की फुट डालो और राज करो नीति पर चलकर आपसी भाईचारा को खत्म कर रहे है ,देश कर्ज़ में डूब रहा है ,उद्योगपति कर्ज़ लेकर भगोड़े बन रहे है ,देश की सम्पत्ति बेचकर देश चलाया जा रहा है ,चीन भारत भूभाग में कब्जा कर रहा है , मणिपुर जल रहा है फिर भी देश सुरक्षित हाथो में है कहा जा रहा है ,ये छद्म बातें करना आज़ादी के रणबांकुरों की तपस्या का अपमान है ।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़फ़र अली, हरीश तिवारी, एसएल रात्रे, विनोद शर्मा, प्रिया शर्मा,दुर्देशी धनगर,मनोज शर्मा,गणेश रजक,जिग्नेश जैन,गौरव एरी,हेमन्त दृघस्कर,वीरेंद्र सारथी,विजय दुबे,राजेश शर्मा,सावित्री सोनी,शिव कुमार,उज्जैन जैन आदि उपस्थित थे।
ऋषि पांडेय,प्रवक्ता शहर

Exit mobile version