Site icon Grand Gumber News

शहर में अतिक्रमण पर निगम की सख्त कार्यवाही, ठेले और टोकरी जप्त

शहर में लगातार अतिक्रमण पर कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को मगरपारा से भारतीय नगर चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। लगातार नोटिस देने के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लेने की वजह से निगम अमले द्वारा जप्त करने की कार्यवाही की गई। जिसमें मगरपारा सुलभ शौचालय के पास स्थित छः ठेलो को जप्त किया गया। लगातार महिलाओं द्वारा शिकायत करने पर कार्यवाही की गई। इसके साथ ही बृहस्पति बाजार में सड़क जाम कर सब्जी बेचने वालों के ऊपर भी कार्यवाही की गई और उनके सब्जी के टोकनी को जप्त कर लिया गया। निगम कमिश्नर अमित कुमार के आदेश अनुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कार्यवाही की जा रही है। ताकि यातायात संबंधित समस्याएं दूर हो सके और ट्रैफिक व्यवस्था सुधर सके।

Exit mobile version