Site icon Grand Gumber News

शहर में निर्माण कार्य के बीच लंबे समय से बंद पड़ी है पं. श्यामलाल चतुर्वेदी मार्ग की सिग्नल लाइट

बिलासपुर में एक तरफ जहां निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं दूसरी ओर कई अव्यवस्था भी नजर आ रही है। बिलासपुर के स्मार्ट रोड पद्मश्री पंडित श्याम लाल चतुर्वेदी रोड जो की आने जाने का मुख्य मार्ग है। वहां पर लगा सिग्नल लंबे समय से बंद नजर आ रहा है। जिस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दिन भर में छोटी से बड़ी हजारों गाड़ियां वहां से पार होती है। लेकिन फिर भी वहां पर सिग्नल की व्यवस्था को नहीं सुधारा जा रहा है। आसपास के व्यापारियों का कहना है कि शुरुआती दिनों में यह सिग्नल चालू था।

कुछ समय बाद सिग्नल बंद हो गया, उसके बाद कोई सिग्नल की जांच करने यहां नहीं आया। साथ ही आने जाने वाले लोग सिग्नल को गंभीरता से फॉलो नहीं करते थे। हमेशा सिग्नल यहां पर तोड़ी जाती थी। यहां पर सिग्नल होना या ना होना एक बराबर सा हो गया था। शायद इसलिए भी यहां की सिग्नल व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लेकिन यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए शहर के हर चौक-चौराहों पर सिग्नल चालू होना अति आवश्यक है।

Exit mobile version