Site icon Grand Gumber News

शहर में मिठाईयों के लिए दुकान सज चुकी है; होली के रंग, गुलाल संग मिठाइयों के आकर्षण से बढ़ गई है बाजारों में रौनक।

शहर के गोल बाज़ार, सदर बाज़ार, शनीचरी बाज़ार, देवकीनन्दन चौक आदि जगहों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है।

रंगों का त्योहार होली 24 और 25 मार्च को मनाया जाएगा। त्योहार नजदीक आते ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाज़ारों में दुकानें सज गई हैं। लोगों ने पापड़, चिप्स, मिक्सचर जैसी नमकीन आदि की खरीदी शुरू कर दी है। मिठाई दुकानों में भी होली के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। तरह-तरह की मिठाई दुकानों में साज गयी है।

लोगों का पसन्दीदा गुजिया की भी वेरायटी देखी जा सकती हैं। शहर के गोल बाज़ार, सदर बाज़ार, शनीचरी बाज़ार, देवकीनन्दन चौक आदि जगहों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। होली पर्व के लिए बाजारों में पिचकारी, रंग, गुलाल, अबीर, टोपी आदि की बिक्री शुरू हो गई है। इस साल होली में पिचकारियों की कीमत पिछले साल की अपेक्षा अधिक बताई जा रही है।

Exit mobile version