Site icon Grand Gumber News

शहर में सीएमडी और मंगला ग्रीन पार्क में सजी पटाखा दुकानें, सफाई और सुरक्षा इंतजाम नदारद

शहर के साथ सीएमडी मैदान और मंगला ग्रीन पार्क में पटाखा दुकानें सजकर तैयार हो चुकी है।दीपावली को अब कुछ ही दिन शेष है ऐसे में शाम होते ही पटाखा दुकानों में अब तो खरीददारों की भीड़ भी बढ़ने लग गयी है।सीएमडी कॉलेज और मुंगेली नाका के मैदान में पहली बार फटाका दुकानें लगी है।सीएमडी में जहां 52 दुकानें है तो वहीं मुंगेली नाका मैदान में 45 दुकानें लगी है। पहली बार शहर के बीचों बीच दुकानें लगी है इसलिए उम्मीद है इस बार व्यापार भी बेहतर होगा।वहीं हर बार की तरह यहां शहरवासियों के लिए ब्रांडेड एक से बढ़कर एक फैंसी फटाकेँ मौजूद है।यहां वर्तमान में साफ सफाई की बड़ी समस्या निर्मित हुई है।

दुकानदारों का आरोप है कि उनसे दुकानें लगाने के एवज में शुल्क तो ले लिया गया है,,लेकिन अबतक कोई सुविधा उपलब्ध नही कराई गई है।यहां दुकान दारो को दुकान लगाए दो दिन हो चुके हैं बावजूद अब तक नगर निगम ने यहां साफ सफाई नहीं करायी है ना ही यहां पर सेफ्टी के लिहाज से फायर ब्रिगेड ही मुहैया कराया गया है।हालांकि व्यापारियों को उम्मीद है कि जल्द ही सुरक्षा के भी इंतेजाम निगम प्रशासन द्वारा पूरे कर लिए जाएंगे।

Exit mobile version