Site icon Grand Gumber News

शहिद स्मारक चौक में पूर्व सैनिक संगठन सिपाही, पूर्व सैनिक महासभा के साथ शहरवासियों ने मनाया कारगिल विजय दिवस।

26 जुलाई को देश प्रदेश के साथ बिलासपुर में भी कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। सीएमडी चौक यानी कि शहीद स्मारक चौक के पास भी पूर्व सैनिक संगठन सिपाही, पूर्व सैनिक महासभा के अलावा सभी राष्ट्र प्रेमी संगठनों के साथ मिलकर 25वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। सुबह गॉड ऑफ ऑनर से शुरूआत हुई। कार्यक्रम में रक्तदान शिविर के साथ एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। शाम को शहिद चौक पर शहीदों को नमन कर माल्यार्पण करने के साथ दीप प्रज्वलित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहीदों की पत्नी एवं उनके परिवार को आमंत्रित किया गया और उन्ही के हाथों समापन के पूरे कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलित करने के अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत मे पूर्व सैनिक संगठन सिपाही, पूर्व सैनिक महासभा एवं सभी राष्ट्र प्रेमी संगठनों के हाथों शहीदों के परिवार को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष सम्मान दिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित शहीदों के परिवार वालों से भी जी न्यूज ने खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनके लिए गर्व की बात है कि वे शहीद के परिजन है। वहीं उन्हें इस बात पर भी गर्व है कि उन्हें इस तरह के विशेष आयोजन में उन्हें सपरिवार आमंत्रित किया जाता है। आयोजनकर्ताओं ने कहा कि हम खुशनसीब है कि हमारे कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शहीदों के परिवार वाले शरीक हुए।

इसी तरह उनके द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आगामी 19 अगस्त तक ऑपरेशन रक्षा सूत्र मुहिम की भी शुरुआत की जा रही है। इसके जरिये सेना के सभी कमानों में, सीमाओं में देश की रक्षा कर रहे सैनिकों के लिए रक्षाबंधन पर बहनों द्वारा हस्त निर्मित रक्षा सूत्र पूर्व सैनिक एवं सामाजिक संगठन द्वारा उन तक पहुंचाया जायेगा।

Exit mobile version