बिलासपुर जिले में इस बार शांतिपूर्ण तरीके से समिति के लोगों ने गणेश प्रतिमाओं का वित्सर्जन किया।बड़ी बात ये है कि इस बार वित्सर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नही हुई।हालांकि इसके पीछे की वजह बिना डीजे के वित्सर्जन होना और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मुस्तैदी बताई जा रही है।वहीं इसको लेकर पुलिस एवं प्रशासन ने भी पहले से सारी तैयारियां कर ली थी।पुलिस एवं प्रशासन की ओर से लगातार अलग अलग दिन समितियों की मीटिंग लेकर शांतिपूर्ण तरीके से भगवान गणेश की स्थापना के साथ वित्सर्जन करने के भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।वहीं कोर्ट ने भी डीजे को लेकर सख्त आदेश जारी किया था कि कहीं भी 75 डेसिबल से अधिक सीमा से बाहर डीजे नही बजना चाहिए अन्यथा पुलिसिया कार्यवाही की जायेगी।उसपर वित्सर्जन के दिन शराब भट्टियाँ भी बन्द थी।इसलिए यह तमाम वजह है कि इस बार जिले में शांतिपूर्ण तरीके से गणेश प्रतिमाओं का वित्सर्जन किया गया।





