28.3 C
Bilāspur
Friday, March 27, 2026
spot_img

शांति व्यवस्था के लिए 11 आदतन अपराधी जिला बदर

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदतन बदमाशों को जिला बदर करने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। जन सुरक्षा अधिनियम के तहत 11 आदतन अपराधियों को जिला बदर किया गया है ।इससे पहले 7 बदमाशों को जिला बदर किया गया था। 5 नवंबर को 3 और 12 नवंबर को एक अपराधी को जिला बदर किया गया है। ये सभी अपराधी बिलासपुर जिले के अतिरिक्त जांजगीर चाम्पा,मुंगेली, गौरेला पेंड्रा मरवाही और बलोदा बाजार की सीमा से 6 माह के लिए बाहर रहेंगे। यह जिले की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर पाएंगे। वर्तमान में डबरी पारा निवासी मृत्युंजय सिंह, आजाद चौक मंगला निवासी आसिफ खान, मगरपारा निवासी गदर उर्फ मानस मेश्राम और शांति नगर सकरी निवासी बाबू अंडा उर्फ प्रियनाथ वर्मा को जिला बदर किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles