29.4 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बिलासपुर से फरार आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार,पीड़िता की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने रची घेराबंदी, भेजा गया जेल

उत्तरप्रदेश निवासी एक युवक ने बिलासपुर में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में कार्य करते हुए युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शादी की बात रखी, तो आरोपी मुकर गया और शहर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने 9 जुलाई को थाना तारबाहर में आरोपी कृष्णा यादव के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तारबाहर पुलिस ने तत्परता से अपराध क्रमांक दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि आरोपी चोरी-छिपे हैदराबाद में रह रहा है। इस पर पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने की रणनीति बनाई।एसआई राम नरेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम हैदराबाद पहुंची, जहां आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी गई। टीम ने घेराबंदी करते हुए कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे बिलासपुर लाकर थाने में वैधानिक कार्यवाही पूरी की गई और जेल भेजा गया।इस पूरी कार्रवाई को एसएसपी रजनेश सिंह व वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अंजाम दिया गया। मामले में टीआई तारबाहर कृष्ण चंद सिदार की निगरानी और एसआई राम नरेश यादव की टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्त में लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles