Site icon Grand Gumber News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म सीपत पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

सीपत थाना क्षेत्र में युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की।आरोपी सुशांत उर्फ बबला मानिकपुरी को 14 दिसंबर को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देकर तत्काल कार्रवाई की गई।

Exit mobile version