Site icon Grand Gumber News

शादी का झांसा देकर नाबालिक से दुष्कर्म, सरकंडा पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में पकड़ा14 वर्षीय बालिका सुरक्षित बरामद, आरोपी शुभम ठाकुर न्यायिक रिमांड पर।समाचार

सरकंडा क्षेत्र में 14 वर्ष की नाबालिक के गुम होने की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर बच्ची को बरामद कर आरोपी शुभम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया था।मुखबिर की जानकारी पर पुलिस टीम ने नूतन चौक के पास आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद पॉक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Exit mobile version