Site icon Grand Gumber News

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, सरकंडा पुलिस ने 8 घंटे में आरोपी को दबोचा महिला अपराध पर सख्ती, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड

सरकंडा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के महज 8 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। प्रार्थिया ने 17 जून 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अभिषेक बघेल वर्ष 2023 से जान-पहचान का फायदा उठाकर शादी का वादा करता रहा और शारीरिक शोषण करता रहा। अब वह शादी से इनकार कर रहा है, जिससे पीड़िता ने थाने में शिकायत की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी सिद्धार्थ बघेल और थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। टीम ने आरोपी को ग्राम पथरिया, मुंगेली से पकड़कर हिरासत में लिया।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सरकंडा पुलिस का कहना है कि महिला अपराधों के मामलों में इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

Exit mobile version