Site icon Grand Gumber News

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले फरार आरक्षक गिरफ्तार।

आखिरकार शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले फरार आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सरकंडा थाने में पदस्थ माता चौराहा के पास सरकंडा में रहने वाला 28 वर्षीय सौरभ चौबे पर उसकी ही प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। युवती का आरोप था कि पुलिस विभाग का कर्मचारी होने की वजह से उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो रही, जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की, लेकिन आरोप दर्ज होने के बाद से आरक्षक सौरभ चौबे फरार था। पुलिस लगातार उसे ढूंढने की बात कह रही थी। पुलिस का दावा है कि उसे मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरक्षक सौरभ चौबे अपने परिवार से मिलने घर आया है, इसके बाद उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसे जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version