Site icon Grand Gumber News

शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार, जांजगीर पुलिस ने आरोपी को कुछ घंटों में दबोचा गंभीर अपराध में फौरन कार्रवाई, आरोपी धनीराम अजगल्ले भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

शादी का झांसा देकर युवती से जबरन अनाचार करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। मामला सामने आते ही पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ BNS के तहत मामला दर्ज किया और विवेचना प्रारंभ की।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम देते हुए डभरा थाना क्षेत्र के खुरघटी निवासी 36 वर्षीय आरोपी धनीराम अजगल्ले को उसके घर से पकड़ा गया। पूछताछ में अपराध कबूल करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी, एसआई सत्यम चौहान, एएसआई नरेंद्र डीक्सेना, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा और अन्य स्टाफ का अहम योगदान रहा। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि महिला संबंधी अपराधों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version