Site icon Grand Gumber News

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में चकरभाठा निवासी जागेश्वर यादव गिरफ्तार।

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का मामला इस बार चकरभाठा थाना क्षेत्र से आया है। पीड़ित युवती के अनुसार ग्राम बोड़सरा चकरभाठा में रहने वाले 23 वर्षीय जागेश्वर उर्फ छोटू यादव ने युवती के साथ विवाह करने का प्रलोभन देखकर उसके घर में घुसकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया और फिर शादी से मुकर गया। शादी की बात कहने पर आरोपी युवती की पिटाई कर भाग गया, जिसकी शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने आरोपी को चरोदा भिलाई से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।आपको बता दें कि जिले में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही है, जिसे लेकर सख्त कानून बनने के बाद भी इस तरह के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे।

Exit mobile version