बिलासपुर :- सरकंडा थाना क्षेत्र में महिला ने अपने परिचित मनीष कुमार साहू पर शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने उसे सरकंडा बुलाकर संबंध बनाए और गर्भवती होने पर दवा खिलाकर दो बार गर्भपात कराया।पीड़िता के बार-बार शादी की मांग पर आरोपी टालमटोल करता रहा और आखिरी बार धोखे से दवा पिलाकर शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने बातचीत भी बंद कर दी।पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने बलात्कार और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर जशपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि महिला सुरक्षा को लेकर त्वरित कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
शादी का झांसा
गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार