Site icon Grand Gumber News

शादी का झांसा देकर शोषण, गर्भवती करने के बाद कराया गर्भपात,सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार…

बिलासपुर :- सरकंडा थाना क्षेत्र में महिला संबंधी गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया और गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना की रिपोर्ट 27 अगस्त को दर्ज कराई गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और महज 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान यश यादव उर्फ बिट्टू वर्ष, निवासी बंगालीपारा, सरकंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Exit mobile version