21.7 C
Bilāspur
Friday, March 20, 2026
spot_img

शादी का झांसा देकर 15 लाख नकद और 200 ग्राम सोना ठगी, गुजरात-प्रयागराज से 4 आरोपी गिरफ्तार, नकली सोने का खुलासा

ठगी के एक बड़े मामले में कोतवाली पुलिस और साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर अंबिकापुर में एक परिवार को शादी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित परिवार से करीब 15 लाख रुपये नगद और 200 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए थे।मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों को गुजरात और प्रयागराज से धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के कब्जे से लगभग 20 लाख रुपये नगद, 16 लाख रुपये मूल्य का सोना और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने असली सोने के बदले पीड़ित को करीब 40 लाख रुपये का नकली सोना थमा दिया था, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।पुलिस अब उस दुकानदार की तलाश में जुटी है, जिसने आरोपियों से सोना खरीदा था। कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए जेल दाखिल कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles