Site icon Grand Gumber News

शादी में गए थे परिवार वाले, पीछे से चोरों ने कर दिया हाथ साफ सकरी थाना क्षेत्र के गीतांजलि नगर में सूने मकान को बनाया निशाना

सकरी थाना क्षेत्र के गीतांजलि नगर स्थित घृत लहरे के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए तुरकड़ी गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर घर में धावा बोला और करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।जानकारी के मुताबिक, घटना 6 मई की रात उस समय सामने आई जब घृत लहरे का परिवार शादी से लौटकर घर पहुंचा।

उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारियों को खंगाल कर चोर जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए थे।घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सकरी थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चोरों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version