Site icon Grand Gumber News

शादी समारोह में बंदूक लहराकर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

शादी समारोह के दौरान बंदूक लहराकर फायरिंग करने वाले आरोपी को तारबाहर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, थाना तारबाहर क्षेत्र के डिपुपारा निवासी जय एंथोनी शादी समारोह के दौरान हाथ में बंदूक लिए दिखा, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। पुलिस ने जब वीडियो की तस्दीक की, तो पता चला कि आरोपी के पास एक पटाखा फोड़ने वाली बंदूक थी, जिससे वह फायरिंग कर रहा था और उसी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के कृत्य न सिर्फ अवैध हैं, बल्कि इससे आम जनता में दहशत फैल सकती है। इसलिए इस तरह बंदूक लहराने और फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version