Site icon Grand Gumber News

शारदीय नवरात्र की शुरुआत, 40 हजार से अधिक ज्योति कलश प्रज्वलित, 9 दिन की शक्ति उपासना

शक्ति आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र गुरुवार से आरंभ हो गया। मान्यता है कि इस दिन माता रानी भूलोक पर विचरण करने आती है और नौ दिनों तक उनके अलग-अलग स्वरूप में पूजा अर्चना होती है। इस वर्ष 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है ।इस बार माता रानी पालकी पर सवार होकर आ रही है और वे मुर्गी पर सवार होकर वापस जाएंगी। गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:36 से 12:24 के बीच कलश स्थापित कर विधि विधान के साथ देवी की पूजा अर्चना की गई।

पारंपरिक रूप से बिलासपुर और आसपास के सभी शक्ति स्थलों में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किया जा रहे हैं जिनकी संख्या 40 हजार से भी अधिक है। इस अवसर पर माता रानी का विशेष श्रृंगार और अभिषेक किया गया है। शहर और आसपास 300 पंडाल सजाए गए हैं, मंदिरों की भी खास सजावट की गई है। इसी के साथ 9 दोनों का व्रत उपवास भी आरंभ हुआ है। 9 दिनों तक भक्त शक्ति की भक्ति में लीन रहेंगे।

Exit mobile version