
जांजगीर-चाम्पा जिले के कटघरी में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शनिवार को विशेष नेवता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन प्रबंधन समिति कटघरी के अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि जितेंद्र कुमार नायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।नेवता भोज के दौरान जितेंद्र नायक द्वारा बच्चों को पूड़ी, सब्जी और केला परोसा गया और सभी छात्रों के साथ मध्याह्न भोजन भी किया।
स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र इस आयोजन में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।अपने संबोधन में श्री नायक ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो जीवन में सफलता दिलाती है।उन्होंने स्कूल के विकास के लिए भवन सुधार, खेल मैदान निर्माण और पुस्तकालय के लिए पुस्तकों की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने श्री नायक की पहल की सराहना की और उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। स्कूल परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया!
