Site icon Grand Gumber News

शासकीय बिलासा गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने भी जमकर मनाया होली का त्योहार।

यूं तो होली सभी को रोमांचित करता है, लेकिन युवाओं को इसकी खास प्रतीक्षा होती है। युवा वर्ग के लिए होली का त्योहार बेहद रोमांचित करने वाला होता है। कॉलेजों में त्यौहार की छुट्टी लगने से पहले रंग गुलाल लगाकर आपस में खुशियां मनाते युवा आसानी से देखे जा सकते हैं। शनिवार को शासकीय बिलासा गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने भी जमकर होली का त्योहार मनाया।

शासकीय बिलासा गर्ल्स कॉलेज में होली के त्योहार पर चार दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं। कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि चार दिनों की छुट्टी लग जाने के कारण वे कॉलेज के अपने दोस्तों के साथ होली नहीं खेल पाएंगी इसलिए सारे दोस्त मिलकर कॉलेज में ही होली की खुशियां मना रहे हैं। छात्राओं ने बताया कि दूर दराज़ के ग्रामीण इलाकों से भी कई छात्राएं यहां पढ़ाई करने आती हैं, ये छुट्टी में वापस अपने गांव चली जाएंगी, इसलिए कॉलेज के प्रबंधन से परमिशन लेकर हमने अपने टीचरों और दोस्तों के साथ रंग खेलकर होली मनाई।

Exit mobile version