Site icon Grand Gumber News

शासकीय राशन दुकानदारों की बरदानी राशि जल्द होगी भुगतान,जिला अध्यक्ष रवि परयानी के नेतृत्व में आर्थिक राहत का स्वागत, त्यौहार से पहले मिलेगी राशि

शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष रवि परयानी ने बताया कि वर्ष भर रुकी हुई पीडीएस बारदाना की राशि अब जल्द ही सभी दुकानदारों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। संघ की पहल का उद्देश्य त्यौहारों से पहले दुकानदारों को आर्थिक राहत देना है, जो लंबे समय से भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे थे।रवि परयानी ने कहा कि संघ हमेशा ही दुकानदारों के साथ खड़ा रहेगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने इस अवसर पर आश्वस्त किया कि अन्य लंबित मांगों और शासकीय नीतियों को लेकर संघ की लड़ाई भी लगातार जारी रहेगी।इस संदर्भ में विपणन अधिकारी जिला बिलासपुर को पत्र लिखकर शीघ्र भुगतान की अपील की गई थी। इसके साथ ही खाद्य अधिकारी और कलेक्टर को भी प्रतिलिपि भेजी गई, ताकि सभी अधिकारियों की संज्ञान में मामला रहे और कार्रवाई समय पर हो।संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस भुगतान से दुकानदारों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे त्यौहार के अवसर पर ग्राहकों को सुचारू सेवा प्रदान कर सकेंगे। इस पहल को स्थानीय व्यापारिक और प्रशासनिक वर्ग ने भी सराहा है।

Exit mobile version