Site icon Grand Gumber News

शासकीय स्कूलों के कर्मचारियों ने शुक्रवार को पूर्णकालीन और नियमितीकरण करने के संदर्भ में कलेक्टर से लगाई गुहार।

जिले के शासकीय स्कूलों में काम करने वाले अंशकालीन सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर अपनी मांग पूरी करने गुहार लगाई। बड़ी संख्या में पहुंचे अंशसकालीन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा सचिव के नाम कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 43,343 सफाई कर्मचारी वर्ष 2011 से काम कर रहै है, 14 वर्षों के बाद भी उन्हें वही वेतन मिल रहा है। उनका कहना है शिक्षा विभाग के द्वारा हमें अंशकालीन के रूप में केवल 2 घंटे का वेतन भुगतान किया जाता है जबकि सभी कर्मचारी पूरे 8 घंटे की ड्यूटी करते हैं। इसलिए वे कोई दूसरा काम नहीं कर पाते, संस्था प्रमुखों के द्वारा उनकी बातों को इनकार करने पर कार्य से हटाने की धमकी दी जाती है। कर्मचारियों ने शासन से पूर्णकालीन कर नियमितीकरण करने की मांग की हैं।

Exit mobile version