Site icon Grand Gumber News

शिक्षक की मांग पर ग्रामीणों का धरना प्रशासन ने 6 घंटे में पूरी की मांग

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट- ग्राम पंचायत कोनचरा ब्लॉक कोटा, तहसील बेलगहना में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर सोमवार को ग्रामीणों और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना दिया। विद्यालय में गणित, अंग्रेजी और विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों के शिक्षक न होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही थी, जिसके विरोध में ग्राम पंचायत भवन परिसर में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।धरने की जानकारी मिलते ही एसडीएम कोटा और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 6 घंटे के भीतर शिक्षक की व्यवस्था कर दी। इस कदम से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने प्रशासन के त्वरित निर्णय का स्वागत किया।इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी जिला संयोजक अनिल कुमार पाली, जिला अध्यक्ष कृष्ण कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष बैजनाथ पटेल, जिला उपाध्यक्ष संजू भोयरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में फिर ऐसी लापरवाही सामने आई तो और भी व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

Exit mobile version