Site icon Grand Gumber News

शिक्षक के घर में चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, मोबाइल व बिजली फिटिंग तार जब्त तखतपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरेना में रहने वाले शिक्षक भरत लाल खुटे के घर में घुसकर चोरी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 13 मई की रात आरोपी घर के कमरे में घुसकर मोबाइल फोन और बिजली फिटिंग के लिए मंगाए गए चार बंडल तार चुराकर फरार हो गए थे। प्रार्थी की शिकायत पर थाना तखतपुर में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा व एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल की टीम ने सायबर सेल की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। संदेही राजकुमार भारती और रमाकांत बंजारे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी का मोबाइल और बिजली फिटिंग के चार बंडल तार बरामद किए गए।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। तखतपुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता से अपराधियों को पकड़ा और क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर प्रहार आगे भी जारी रहेगा।

Exit mobile version