Site icon Grand Gumber News

शिक्षा से ही विकास संभव: मुख्यमंत्री साय राविदास समाज के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सामाजिक विकास का आधार शिक्षा है और हर क्षेत्र में सफलता की शुरुआत इसी से होती है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित प्रदेश सर्व रविदास समाज के शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए राज्य में मेडिकल कॉलेजों, राष्ट्रीय संस्थानों और शिक्षा सुधारों का जिक्र किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ 23 महीनों से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि 10 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं तथा नई उद्योग नीति, कृषक उन्नति योजना, पीएम आवास और महतारी वंदन योजना जैसी पहलें आम जनता के जीवन में बदलाव ला रही हैं। कार्यक्रम में चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Exit mobile version