Site icon Grand Gumber News

शिवतराई में जीवधर्णी फाउंडेशन का प्रेरणादायक कार्यक्रम GEC फॉर्मूले से बच्चों को दी शिक्षा, बुजुर्गों का सम्मान और पर्यावरण का संदेश

अचानकमार बफर जोन के वनग्राम शिवतराई में जीवधर्णी फाउंडेशन ने शिक्षा,पर्यावरण और सामाजिक चेतना का समन्वित कार्यक्रम आयोजित किया।बच्चों को जीईसी गेम्स,एजुकेशन एंड क्लीवलीनेस का फार्मूला देकर पढ़ाई और स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में वन ग्राम के आदिवासी बच्चों को अध्ययन सामग्री जैसे कॉपी, पेन प्रदान की गई।

यह वही बच्चे हैं जो तीरंदाजी जैसे खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिवतराई का नाम रोशन कर चुके हैं।शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम से बच्चों में नया उत्साह देखा गया।सियान चेतना के अंतर्गत ग्राम के बुजुर्गों का सम्मान कर बच्चों को उनका महत्व बताया गया।

उन्हें स्नेह,सुरक्षा और सम्मान देना नैतिक कर्तव्य है इस भावना को जीवंत किया गया।बच्चों ने सियानों के अनुभवों को भी सुना और उनसे मार्गदर्शन लिया।पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत बच्चों के साथ मिलकर स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर जीवधर्णी फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास चंद्र वर्मा, संरक्षक मदन मोहन गुल्ला, रेखा गुल्ला, आकांक्षा जनोकर, राजा कौशिक, एच.एम. दीवान, शिक्षक एवं पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version