Site icon Grand Gumber News

शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्रवाई: प्राणघातक हमले का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार महिला कमांडो पर डंडे से हमला, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

बिलासपुर पुलिस के अंतर्गत थाना शिवरीनारायण पुलिस ने प्राणघातक हमले के मामले में 22 वर्षीय जयकुमार आदित्य उर्फ बादशाह को घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गांव में महिला कमांडो के सदस्यों से विवाद के दौरान बांस के डंडे से हमला कर एक सदस्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा और कपड़े बरामद कर बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version