Site icon Grand Gumber News

शिवसेना और सहयोगी संगठनों का नेहरू चौक पर धरना

अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर शिवसेना, युवा सेना, महिला सेना भारतीय कामगार किसान सेना ने नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन किया। जून महीने में राजधानी रायपुर में दिए गए धरना के पश्चात सभी जिलों में सोमवार को धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। साथ ही देश में समान नागरिक संहिता लागू करने, नागरिक संशोधन अधिनियम को लागू कर देश में जनसंख्या नियंत्रण करने , प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने, बांग्लादेशी और रोहिंग्या के घुसपैठ को रोकने, गो तस्करी रोकने की मांग की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिव सैनिकों ने विरोध दर्ज कराया।

Exit mobile version