Site icon Grand Gumber News

शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस की सटीक रेड, पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई

रायगढ़ पुलिस ने शिवा नगर क्षेत्र में देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए एक युवक और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने केवड़ाबाड़ी एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित एक मकान पर दबिश देकर कार्रवाई की।मुखबिर सूचना पर की गई योजना के तहत पुलिस ने पाइंटर के माध्यम से सत्यापन किया, संकेत मिलते ही मकान की घेराबंदी कर रेड की गई। मौके से आरोपी राहुल कुमार यादव, उसकी महिला सहयोगी और देह व्यापार के लिए लाई गई दो महिलाएं मिलीं।तलाशी में नकद 2000 रुपये, दो मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने बाहर से महिलाओं को बुलाकर अवैध देह व्यापार कराने की बात स्वीकार की।थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार पीटा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी तरह के अनैतिक और अवैध कारोबार के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

Exit mobile version