Site icon Grand Gumber News

शीतला मंदिर में गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग अर्पण और भक्तों में प्रसाद वितरण

गोवर्धन पुजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधी विधान से पुजा अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाया। इसी कडी मे सिम्स परिसर स्थित शीतला मंदिर मे भी गोवर्धन पुजा किया गया। गौ सेवको द्वारा गौमाता के गोबर से गोवर्धन पर्वत बना कर पुजा की गई। इसके साथ ही छप्पन भोग वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ लगाये गये और गौ तिलक लगाकर आरती कर पुजा की गई। वर्षो से इसी प्रकार शीतला मंदिर मे गोवर्धन पूजन का आयोजन किया जा रहा है विधि विधान से पुजा करने के बाद 56 भोग श्रद्धालुओं मे बटवाए गये।

Exit mobile version