Site icon Grand Gumber News

शुक्रवार से हावड़ा रूट में फिर 36 ट्रेन हुई रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी समस्या…

बिलासपुर से झारसुगुड़ा तक चौथी रेल लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जा रहा है इसे लेकर 11 से 23 अप्रैल तक रेलवे ट्रैक पर तकरीबन 36 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इन ट्रेनों में साप्ताहिक ट्रेनों के अलावा कई प्रमुख ट्रेन भी है जिसकी वजह से यात्रियों को उनके निर्धारित स्थान तक पहुंचने में काफी दिक्कतें होगी इस संबंध में जानकारी देते हुए रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि क्योंकि पैसेंजर ट्रेन के परिचालन में तकरीबन 5 मिनट का वक्त लगता है लेकिन नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य में यह समय बढ़कर 15 से 20 मिनट का हो जाता है जिसकी वजह से कार्य करने में विलंब होता है। यही वजह है कि इन ट्रेनों को रद्द किया गया है। लेकिन रेल लाइन विस्तार से आने वाले समय में जहां रेल परिचालन को मदद मिलेगी तो वही ट्रेनों के विलंब से चलने की समस्या भी दूर हो जाएगी। क्योंकि मौजूदा समय में गर्मियों की छुट्टियां भी लग चुकी है ऐसे में ट्रेन रद्द होने से यात्रियों की समस्या बढ़ जाएगी ऐसे में यात्री भी अब मांग कर रहे हैं कि इन ट्रेनों को कम से कम गर्मियों की छुट्टी के दौरान यथावत रखें जिससे उन्हें आवागमन में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

Exit mobile version