Site icon Grand Gumber News

शेयर मार्केट में ठगी का बड़ा मामला ,तीन आरोपी पर FIR दर्ज…

बिलासपुर :- तारबहार थाने में एक बड़े वित्तीय घोटाले का मामला दर्ज किया गया है। FIR के अनुसार, धर्मेश कुमार ध्रुर्वे, यतीन्द्र ध्रुर्वे और हर्षिता शर्मा ने डी.आई.पी. धुर्वे ब्रदर्स कंसल्टेंट प्रा. लि. और निवेश किंग नाम से शेयर मार्केट निवेश का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की।शिकायतकर्ता समीर डे और अन्य पीड़ितों ने बताया कि कंपनी ने उन्हें 10% मासिक लाभ और 13 माह बाद मूलधन वापसी का भरोसा दिया था। इस लालच में कई लोगों ने चेक, ऑनलाइन और नकद के माध्यम से बड़ी रकम निवेश की।नवंबर 2023 से कंपनी ने लाभ का भुगतान करना बंद कर दिया और मूल रकम लौटाने से भी इंकार कर दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ऑफिस में पूछताछ करने पर आरोपी धर्मेश ध्रुर्वे ने पैसे लौटाने से मना कर दिया और यहां तक कि झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।पुलिस ने मामले में IPC की धारा 420 ठगी और 34 साझा आपराधिक षड्यंत्र के तहत FIR दर्ज कर ली है। इस मामले में ठगी की कुल रकम करीब 3.22 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रामनरेश यादव को सौंपी गई है।

Exit mobile version