Site icon Grand Gumber News

शैक्षणिक सत्र शुरू, विश्वविद्यालय का पोर्टल ठप,विद्यार्थी हो रहे परेशान विश्वविद्यालय बता रहा तकनीकी समस्या

16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होते ही महाविद्यालय में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है पहले प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो रही है जिसके लिए विश्वविद्यालय के द्वारा पोर्टल तो ओपन करने की बात कही गई लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी अब भी पोर्टल में तकनीकी खराबी की वजह से विद्यार्थी अपना पंजीयन महाविद्यालय में नहीं कर पा रहेहैं। बताया जा रहा है कि पोर्टल में कुछ तकनीकी दिक्कत है जिसका सुधार कर विश्वविद्यालय का रहा है लेकिन इसमें गौर करने वाली बात यह है कि विश्वविद्यालय को पता था कि 16 जून से प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का पंजीयन कार्य शुरू करना है लेकिन उसके बाद भी विश्वविद्यालय ने अपना पोर्टल अपडेट नहीं किया जिसकी वजह से अब यह समस्या आ रही है महाविद्यालय को उम्मीद है कि विश्वविद्यालय जल्द ही या व्यवस्था सुधरेगी और विद्यार्थी अपना पंजीयन कर सकेंगे हालांकि मौजूदा समय में देखा जाए तो विद्यार्थियों का रुझान बेसिक कोर्स की जगह अब रोजगार मुखी कोर्स पर ज्यादा है यही वजह है कि अब महाविद्यालय भी उन्हें पाठ्यक्रम पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं एमबीए, बीबीए बीकॉम ऑनर्स ऐसे पाठ्यक्रमहै जिन पर विद्यार्थियों का रुझान ज्यादा है जिस दिशा में आप महाविद्यालय भी पहल करने लगे हैं हालांकि इस साल महाविद्यालय को भी उम्मीद है कि पिछले साल जो।सीट रिक्त रह गई थी इस बार वह परिपूर्ण होगी ताकि नियमित विद्यार्थी के तौर पर शिक्षा प्राप्त कराई जा सके।

Exit mobile version