Site icon Grand Gumber News

शॉर्ट सर्किट से बंद घर में लगी आग, टीवी जलकर राख

हेमुनगर तहसीलदार गली नंबर 5 निवासी सावी चक्रवर्ती के बंद घर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसकी चपेट में आकर टीवी पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, लिहाजा आग की जानकारी परिजनों को तब हुई जब वे घर लौटे।परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना तोरवा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि हॉल में लगे टीवी के पास इलेक्ट्रिक बोर्ड में सर्किट हुआ, जिससे चिंगारी उठी और आग टीवी तक पहुंच गई।गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रशासन ने भी लोगों से बिजली उपकरणों का सावधानी से इस्तेमाल करने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Exit mobile version