Site icon Grand Gumber News

श्रीराम दरबार के दर्शन कर दूधाधारी मठ में राज्य की समृद्धि की कामना, महंत राम सुंदरदास से लिया आशीर्वाद, स्कूली बच्चों से भी हुई आत्मीय मुलाकात

राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक दूधाधारी मंदिर, मठपारा में आज श्रीराम दरबार के दर्शन कर पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दिव्य अवसर पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। मंदिर परिसर में पवित्र वातावरण और भक्तिरस से सराबोर माहौल में उपस्थित होकर प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की विधिवत आराधना की गई।पूजन उपरांत दूधाधारी मठ के परम पूज्य महंत राम सुंदरदास महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस पावन क्षण में राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण हेतु प्रार्थना की गई।इस दौरान मंदिर परिसर में अध्ययनरत स्कूली बच्चों से आत्मीय मुलाकात भी हुई। बच्चों ने पारंपरिक अंदाज में स्वागत कर पुष्प भेंट किए। बच्चों के अनुशासन, आस्था और उत्साह को देख हर्ष और गर्व की अनुभूति हुई।ऐसे धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है, बल्कि समाज में संस्कृति और परंपरा के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।

Exit mobile version