Site icon Grand Gumber News

श्रीराम रेडीमिक्स कंपनी से पाइप चुराने वाले छोटा हाथी के चालक शिवा यादव गिरफ्तार।

श्रीराम रेडीमिक्स कंपनी के सुपरवाइजर अजय सिंह ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया था कि कंपनी द्वारा अशोकनगर सरकंडा में सामान रखने के लिए यार्ड का निर्माण किया जा रहा है, जहां काम में आने वाले लोहे के पाइप, स्टैंड आदि रखे हुए थे। 21 मई सुबह करीब 6:00 बजे जब सुपरवाइजर यार्ड में पहुंचा तो देखा कि 6 नग लोहे का पाइप और पाइप रखने का दो स्टैंड गायब है। यार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखने से पता चला कि 21 मई की रात एक से 1:30 बजे के बीच गुड लक फर्नीचर का पिकअप वाहन यार्ड में पहुंचा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप के ड्राइवर शिवा यादव की खोज खबर शुरू की, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो उसने छोटा हाथी में भरकर पाइप ले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने ₹50,000 कीमती पाइप को बरामद किया है। साथ ही पिकअप को भी जप्त कर लिया है। पुलिस ने पाइप चुराने वाले छोटा हाथी के चालक शिवा यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Exit mobile version