Site icon Grand Gumber News

श्री अग्रसेन इंग्लिश मीडियम स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

श्री अग्रसेन इंग्लिश मीडियम स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर ज्ञान की देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके पश्चात विद्यार्थियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय, सभी शिक्षकों एवं स्कूल स्टाफ का आदरपूर्वक आरती, तिलक एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया।

इस भावपूर्ण क्षण ने गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत कर दिया।बच्चों ने शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए जीवन में उत्तम मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समस्त विद्यालय परिसर में भक्ति, श्रद्धा और सम्मान का वातावरण बना रहा।प्रधानाचार्य महोदय ने अपने प्रेरणादायक भाषण में गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर सभी शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ।

Exit mobile version